छत्तीसगढ़ : नई नवेली दुल्हन से अननैचुरल सेक्स, बिगड़ी तबीयत, बीवी से पति करता था गंदा काम; बदनामी के डर से बताई नहीं

              BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नई नवेली दुल्हन से उसका पति अननैचुरल सेक्स करता रहा, जिससे युवती की तबीयत बिगड़ गई। जब परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, तब आरोपी पति की करतूतों का पता चला।

              इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

              पति की हरकतों को सहती रही पत्नी

              पुलिस के अनुसार चकरभाठा क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय युवती की शादी तीन महीने पहले हुई है। शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची, तब उसका पति उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के बजाए उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने लगा। युवती अपने पति की हरकतों को सहन करती रही।

              मना करने पर देता था धमकी

              पति के इस क्रूरता से युवती परेशान हो गई थी। वह बार-बार मना करती रही, लेकिन उसका पति नहीं माना। युवती अपनी बदनामी और लोकलाज के भय से इसकी जानकारी किसी को नहीं दे पा रही थी। लगातार अप्राकृतिक कृत्य करने से युवती की तबीयत बिगड़ने लगी।

              आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज

              जब वो अपने मायके गई, तब उसने अपने परिजन को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। साथ ही घटना की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामले में आरोपी पति के खिलाफ धारा 377 के तहत केस दर्ज कर लिया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : युवा शक्ति ही विकसित भारत की वास्तविक शक्ति है – राजेश अग्रवाल

                              पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया ‘माय...

                              रायपुर : 4 कार्यों के लिए 40 लाख मंजूर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग...

                              रायपुर : करोड़ों की लागत से बदल रहा पुसौर का स्वरूप – वित्त मंत्री चौधरी

                              वित्त मंत्री ने पुसौर में लाइब्रेरी, पुष्पवाटिका एवं तालाब...

                              Related Articles

                              Popular Categories