रायपुर : ट्रक ड्राइवर की गर्दन में चाकू अड़ाकर लूट, बाइक में पहुंचे 2 लूटेरो ने केबिन में घुसकर की वारदात, व्हील पाना उठाकर हाथ-पैर मे मारा

        इस मामले में फिलहाल राखी पुलिस दोनों लुटेरों की तलाश कर रही है।

        RAIPUR: रायपुर के हाईवे में एक ट्रक ड्राइवर की गर्दन में चाकू अड़ाकर लूट हो गई है। बाइक से पहुंचे 2 लूटेरो ने केबिन में घुसकर वारदात को अंजाम दिया है। लूटपाट के दौरान ड्राइवर के ऊपर व्हील पाना से हमला भी किया गया। जिससे ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया। ये पूरा मामला राखी थाना क्षेत्र का है। इस मामले में फिलहाल दोनों बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

        ट्रक ड्राइवर महेश प्रजापति ने राखी थाने में FIR दर्ज करवाई। जिसमें उन्होंने बताया कि 7 जून की रात 11 बजे के करीब वह गिट्टी लेकर सिहावा नगरी जा रहा था। इस दौरान नवा रायपुर के मुक्तांगन चौक के पास गाड़ी रोकी। फिर अकेले केबिन में बैठकर खाना खा रहा था। तभी दो लड़के बाइक से पहुंचे। दोनों ने ड्राइवर से पीने के लिए पानी मांगा।

        ये सामान लूट कर ले गए

        महेश ने उन्हें पीने के लिए पानी दिया। इसी बीच एक लड़के ने उसे जोर जबरदस्ती करते हुए पर्स छीन लिया। जिसमे करीब 10 हजार रुपये थे। फिर वे उसका मोबाइल लूटने लगे। ड्राइवर ने मोबाइल देने से मना किया। इस बस दूसरे लड़के ने व्हील पाना उठाकर उसके हाथ और पैर पर मार दिया। जिससे महेश घायल हो गया उसने 112 को फोन कर इसकी सूचना दी। इस मामले में फिलहाल राखी पुलिस दोनों लुटेरों की तलाश कर रही है।



                Hot this week

                रायपुर : लोईंग में शुरू हुआ 10 बिस्तर जिला नशा मुक्ति केंद्र

                नशे से प्रभावित लोगों को उपचार, काउंसलिंग और पुनर्वास...

                रायपुर : हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि

                मसाला क्षेत्र विस्तार प्रोत्साहन योजना से प्रदेश में 1300...

                रायपुर : विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’

                घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की...

                रायपुर : अवैध रेत एवं खनिज परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 3 हाईवा और 5 ट्रैक्टर जब्त

                बम्हनीडीह, बिर्रा और शिवरीनारायण क्षेत्र में संयुक्त जांच, 8...

                Related Articles

                Popular Categories