रायपुर : मोदी कैबिनेट में छत्तीसगढ़ से मंत्री बनेंगे तोखन साहू, बिलासपुर सांसद के पास PMO से आया कॉल, पंच से तय किया संसद तक का सफर

              रायपुर/ बिलासपुर: पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ से बिलासपुर सांसद तोखन साहू को जगह मिली है। शपथ ग्रहण से पहले उनके पास PMO से कॉल आया है। इसके बाद तोखन साहू प्रधानमंत्री आवास पहुंचे थे। सांसद चुने जाने के बाद तोखन साहू ने जब पहली बार लोकसभा की दहलीज पर कदम रखा तो वहां पर प्रवेश द्वार की सीढ़ियों को दंडवत प्रणाम किया था।

              तोखन साहू एक बेहद साधारण किसान परिवार से आते हैं, जो कि वर्ष 2013 में पहली बार लोरमी विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। रमन सिंह सरकार में तोखन साहू को संसदीय सचिव भी बनाया गया था। इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में तोखन साहू ने कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को लगभग 1 लाख 64 हजार से भी अधिक वोटों के अंतर से हराया है।

              तस्वीरों में देखिए तोखन साहू का दिल्ली सफर…

              तोखन साहू ने जब पहली बाद लोकसभा की दहलीज पर कदम रखा तो वहां पर प्रवेश द्वार की सीढ़ियों को दंडवत प्रणाम किया।

              तोखन साहू ने जब पहली बाद लोकसभा की दहलीज पर कदम रखा तो वहां पर प्रवेश द्वार की सीढ़ियों को दंडवत प्रणाम किया।

              छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सांसद तोखन साहू को भाजपा नेताओं ने दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में बधाई दी।

              छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सांसद तोखन साहू को भाजपा नेताओं ने दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में बधाई दी।

              तोखन साहू के सांसद चुने जाने के बाद बधाई देते विधायक राजेश मूणत।

              तोखन साहू के सांसद चुने जाने के बाद बधाई देते विधायक राजेश मूणत।

              दिल्ली में मथुरा से सांसद और फिल्म एक्ट्रेस हेमा मालिनी के साथ सांसद तोखन साहू।

              दिल्ली में मथुरा से सांसद और फिल्म एक्ट्रेस हेमा मालिनी के साथ सांसद तोखन साहू।

              दिल्ली में भाजपा सांसद और एक्टर रवि किशन के साथ मुलाकात करते सांसद तोखन साहू।

              दिल्ली में भाजपा सांसद और एक्टर रवि किशन के साथ मुलाकात करते सांसद तोखन साहू।

              तोखन साहू ने पंच से संसद तक का तय किया सफर…

              बिलासपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने लोरमी के पूर्व विधायक तोखन साहू को अपना उम्मीदवार बनाया था। तोखन साहू ने इस सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। लोरमी के छोटे से गांव सूरजपुरा से 1994 में पंच पद से अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की। तोखन साहू क्षेत्र में काफी लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के तौर पर जाने जाते हैं।

              2013 में लोरमी विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित

              तोखन पंच से सरपंच, फिर जनपद सदस्य उसके बाद वर्ष 2013 में लोरमी विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। वर्ष 2015 में विधायक रहते हुए उन्हें रमन सिंह के कार्यकाल में संसदीय सचिव का पद भी दिया गया था। वहीं कुछ ही कुछ माह पहले तोखन साहू को छत्तीसगढ़ भाजपा के किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे 515 नई पैक्स समितियों का कल करेंगें वर्चुअल शुभारंभ

                              सहकारिता से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- मंत्री केदार कश्यपरायपुर...

                              रायपुर : अब हथियार नहीं, हुनर से बदल रही पुनर्वासितों की जिंदगी

                              इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में दिया जा रहा प्रशिक्षणरायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories