छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : बलौदाबाजार में कलेक्टर-SP ऑफिस को आग लगाई, सतनामी समुदाय धार्मिक स्थल तोड़ने से नाराज, पुलिस पर दोषियों को बचाने का आरोप

        बलौदाबाजार: जिले में सतनामी समुदाय के प्रदर्शन के दौरान सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। लोगों ने कलेक्ट्रेट में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इसके बाद भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़ के बीच कुछ लोगों ने कलेक्ट्रेट में आगजनी की। इसके बाद लोगों की पुलिस और कर्मचारियों के साथ झड़प भी हुई।

        जानकारी के मुताबिक 15 मई की देर रात सतनामी समुदाय के धार्मिक स्थल गिरौदपुरी धाम से करीब 5 किमी मानाकोनी बस्ती स्थित बाघिन गुफा में लगे धार्मिक चिन्ह जैतखाम को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। जैतखाम तोड़े जाने के विरोध में समाज के हजारों लोग कलेक्ट्रेट के पास मौजूद दशहरा मैदान में कई दिन से प्रदर्शन कर रहे थे।

        पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लोगों का आरोप है कि पकड़े गए लोग असली आरोपी नहीं हैं और पुलिस दोषियों को बचा रही है। सोमवार को प्रदर्शन के दौरान लोग इसी बात को लेकर उग्र हो गए। इसके बाद हालात बिगड़ते चले गए।

        तस्वीरों में देखिए उपद्रव…

        कलेक्टर परिसर में आग लगाने से कई विभागों में रखे दस्तावेज जल गए। वहीं कई वाहनों को भी फूंक दिया गया है।

        कलेक्टर परिसर में आग लगाने से कई विभागों में रखे दस्तावेज जल गए। वहीं कई वाहनों को भी फूंक दिया गया है।

        दशहरा मैदान में प्रदर्शन के दौरान की तस्वीर।

        दशहरा मैदान में प्रदर्शन के दौरान की तस्वीर।

        पथराव के चलते कलेक्टर परिसर में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कई वाहनों को प्रदर्शनकारियों ने पलट दिया।

        पथराव के चलते कलेक्टर परिसर में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कई वाहनों को प्रदर्शनकारियों ने पलट दिया।

        कलेक्टर परिसर में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी है।

        कलेक्टर परिसर में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी है।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा की कहानी : रंगों में सजे सपने, नन्हे कलाकारों ने गढ़ा विकसित भारत का चित्र

                दिव्यांग बच्चों की कल्पनाओं में दिखा आत्मनिर्भर, समृद्ध और...

                KORBA : सेवा की कहानी : सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर नागरिकों ने दिया रक्तदान का संदेश

                ’सेवा संकल्प शिविर में स्वस्फूर्त रक्तदान, 18वीं बार रक्तदान...

                Related Articles

                Popular Categories