कोरबा : परिजन बोले- शाम को घूमने निकला था, सुबह मिली लाश, वाहन की टक्कर से मौत की आशंका; हादसा या कुछ और पर जांच

        कोरबा: जिले में सड़क पर घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान अनूप दुबे (26) के रूप में कर की गई है। हादसा है या कुछ और इस पर पुलिस जांच कर रही है। पूरा मामला बालको नगर थाना क्षेत्र के सोनपुरी मुख्य मार्ग का है।

        दरअसल, सोमवार की शाम एक युवक घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला। राहगीरों की मदद से 112 के माध्यम से जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। घायल के सिर और हाथ में गंभीर चोट लगी थी, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

        छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सड़क पर घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।

        छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सड़क पर घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।

        कोरबा मेडिकल कॉलेज में मृत मिला युवक

        परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से जानकारी मिली। इसके बाद वह कोरबा मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां अनूप दुबे मृत हालत में मिला। अनूप दुबे दर्री जमनीपाली के सेमीपाली का रहने वाला था।

        शाम 4 बजे घूमने के लिए निकला था

        परिजनों ने बताया कि वह शाम 4 बजे घूमने के लिए निकला था। देर रात होने के बाद उसकी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सुबह फोन आया कि उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया है, जब वह मौके पर पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी।

        अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका

        बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ठोकर मारकर मौके से फरार हो गया है। अनूप दुबे ड्राइवर था और निजी वाहन चलाता था। बालको कब, कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंचा है, यह परिजनों के भी समझ से परे है।

        पुलिस मामले की कर रही जांच

        जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दौड़ कुजूर ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमू के आधार पर मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। जांच के लिए संबंधित थाने को भेजा जाएगा। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।



                Hot this week

                रायपुर : ‘नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश

                जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं...

                रायपुर : रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

                पुराने कागजी रिकॉर्ड होंगे डिजिटल, RDA की हर संपत्ति...

                Related Articles

                Popular Categories