रायपुर : प्रायवेट कंपनी के मैनेजर के घर चोरी, परिवार को लाने UP गया था, चोर मेन डोर का कुंडी तोड़कर अंदर घुसा; रुपए-जेवर लेकर फरार

              इस मामले में पुलिस FIR दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

              RAIPUR: राजधानी रायपुर में एक प्राइवेट कंपनी के मैनेजर के घर चोरी हो गई है। मैनेजर अपने परिवार को लाने उत्तर प्रदेश गया हुआ था। इस दौरान सुनसान घर का फायदा उठाकर चोर ने मेन गेट का कुंडी तोड़कर अंदर घुसा। फिर आलमारी में रखें सोने-चांदी के गहने और रुपये चुरा लिए। इस मामले में फिलहाल विधानसभा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया।

              शिकायतकर्ता मनीष कुमार पांडेय ने मंगलवार को FIR में पुलिस को बताया कि वह प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश 5 जून को अपने परिवार को लाने गए हुए थे। परिवार बीतें एक महीने से वहीं था। इस दौरान उनके पड़ोसी ने बताया कि घर की कुंडी टूटी हुई है। आसपास के लोगों ने चोरी की आशंका जाहिर की। जब मनीष वापस लौटा तो देखा कि घर के मेन गेट की कुंडी टूटी हुई है।

              घर का सामान बिखरा मिला

              घर के अंदर कमरों में सामान बिखरा हुआ था। चोर ने अलमारी का लॉकर तोड़कर घर में रखें गहने और रुपयों की चोरी कर ली थी। FIR के मुताबिक, एक सोने का लॉकेट, चांदी का पायल, चांदी की मूर्ति, बिछिया, चांदी के सिक्के, नगद 10 हजार रकम समेत करीब 70 हजार का माल गायब है। फिलहाल इस मामले में पुलिस FIR दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

                              सेंदूर नदी क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते 6...

                              रायपुर : मीडिया प्रोफेशनल्स के लिए जीवन को संतुलित करने का सशक्त माध्यम है योग – कुलपति प्रो. मनोज दयाल

                              कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर...

                              रायपुर : सारंगढ़-बिलाईगढ़ : दो माह में कायाकल्प

                              दो माह में बदली सरकारी अस्पतालों की सूरत, स्वास्थ्य...

                              Related Articles

                              Popular Categories