रायपुर : माध्यमिक शिक्षा मंडल के कॉन्फ्रेंस रूम में लगी आग, AC में शॉर्ट सर्किट होने की आशंका, दमकल की गाड़ी ने पाया काबू

              RAIPUR: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माध्यमिक शिक्षा मंडल ऑफिस के कॉन्फ्रेंस रूम में अचानक आग लग गई। यह आग AC में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। हालांकि किसी के हताहत की खबर नहीं है।

              दरअसल, मंगलवार शाम 4 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के कॉन्फ्रेंस रूम में अचानक AC के पास से तेज धुआं निकलने लगा। कुछ मिनट में आग की लपटें उठनी शुरू हो गई। जो पूरे कमरे पर फैल गई। इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों ने कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

              घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।

              घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।

              पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग पर काबू पा किया। हालांकि कॉन्फ्रेंस हॉल ऊपरी मंजिल में होने से दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि इस आग लगने की घटना में AC और TV जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गए।


                              Hot this week

                              रायपुर : जल जीवन मिशन ने बदली तस्वीर, हर घर नल से पहुंचा जल

                              कभी नक्सल प्रभावित रहे हेटारकसा के सभी घरों में...

                              रायपुर : खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने टूर्नामेंट आवश्यक – अरुण साव

                              उप मुख्यमंत्री गोंडवाना कप ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट के...

                              रायपुर : पहाड़ी गांव तुलतुली में बदली तस्वी

                              योजनाओं से संवर रहा भविष्यरायपुर (BCC NEWS 24): कांकेर...

                              रायपुर : धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल

                              धोवाताल बना मॉडल गांव, गौठान से चमकी किस्मतरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories