जांजगीर-चांपा : बर्थडे के दूसरे दिन युवक की मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गाड़ी से उछलकर दूर जाकर गिरा

          जांजगीर-चांपा: जिले में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक का 17 जून को ही बर्थडे था। 18 को हादसे में जान चली गई। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के चांगोरी की है।

          मिली जानकारी के मुताबिक मृत युवक का नाम अभिजीत मिश्रा (23) है। वह पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार है।

          छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी।

          छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी।

          बाइक से उछलकर सड़क किनारे जा गिरा

          बताया जा रहा है कि 18 जून की दोपहर 3 बजे लगभग घर से युवक अभिजीत मिश्रा से निकला हुआ था। वह कहां जा रहा था इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं है। रात को घर वापस जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने बाइक को सामने से जोरदार ठोकर मारी है, जिससे युवक बाइक से उछलकर सड़क किनारे जा गिरा।

          पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंपा

          युवक के सिर पर गंभीर चोट होने से खून का अधिक बहाव होने पर घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर 112 की टीम मौके पर पहुंची और शव उठाकर मॉर्च्यूरी भेजा गया है। बुधवार को अकलतरा पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।



                    Hot this week

                    KORBA : महापौर व महिला पार्षदों ने जिला जेल में कैदियो को बांधी राखी

                    कोरबा (BCC NEWS 24): महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत सहित...

                    रायपुर : विष्णु भैया के संबल से अंजू यादव बनीं लखपति दीदी

                    स्व-सहायता समूह से मिली नई राह, बकरी पालन और...

                    Related Articles

                    Popular Categories