Chhattisgarh : सोशल मीडिया पर दोस्ती, घर लेकर आया तो मार डाला, शराब के नशे में हत्या की आशंका, CCTV में कैद हुआ आरोपी; गिरफ्तार

            दुर्ग: जिले के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में दोस्त की गला दबाकर हत्या कर दी। सोशल मीडिया के जरिए एक दिन पहले ही दोनों की पहचान हुई थी। बताया जा रहा है कि, शराब के नशे में उसने हत्या की है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

            दरअसल, वेदांत शर्मा (24) वैशाली नगर में अपनी दादी के साथ रहता था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मां जगदलपुर के डीएवी स्कूल में शिक्षिका है। सोमवार की रात 10 बजे वेदांत शर्मा अपनी मां की कार लेकर निकला और रात 12:30 बजे अपने एक दोस्त को घर लेकर आया था।

            वेदांत की लाश जमीन पर नग्न अवस्था में पड़ी हुई थी।

            वेदांत की लाश जमीन पर नग्न अवस्था में पड़ी हुई थी।

            नग्न हालात में मिली लाश

            रात में वो उसके साथ ही उसके कमरे में रुका था। मंगलवार की सुबह वेदांत का दोस्त सुबह 7 बजे घर से निकलकर चला गया। सुबह करीब 9 बजे कमरे की सफाई के लिए काम वाली बाई वहां गई तो वेदांत की लाश जमीन पर नग्न अवस्था में पड़ी हुई थी। उसके मुंह से खून निकल रहा था। जिसके बाद दादी ने पुलिस को सूचना दी।

            शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या का जिक्र

            पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो आरोपी की पहचान हो गई। फिर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

            आरोपी आमोद राणा मूलतः हरियाणा का रहने वाला है। उसने विवाद पर हत्या करने की बात कबूली है। आरोपी कामधेनु यूनिवर्सिटी में फस्ट ईयर का छात्र है।

            रात भर आरोपी बॉडी के साथ रहा, सुबह चाचा को नमस्ते कर निकला

            वहीं, वेदांत की हत्या करने के बाद आरोपी आमोद रातभर उसके शव के साथ कमरे में ही था। सुबह आरोपी कमरे से निकला और घर से जाते समय उसके चाचा को नमस्ते भी किया। लेकिन उस वक्त किसी को वेदांत की हत्या की जानकारी नहीं थी। काम वाली बाई के आने के बाद हत्या का पता चला।


                          Hot this week

                          रायपुर : राज्योत्सव 2026 : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार

                          बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़’ थीम पर आधारित प्रदर्शनी में वन...

                          Related Articles

                          Popular Categories