Chhattisgarh : लंबी बीमारी से परेशान युवक ने की खुदकुशी, काफी समय से डायलिसिस पर था, ट्रेन से कटकर दी जान

          BHILAI: भिलाई में लंबी बीमारी से परेशान होकर 57 साल के एक शख्स ने सुबह ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान राजेंद्र साव निवासी सूर्या रेसीडेंसी के रूप में हुई है। सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

          जानकारी के मुताबिक राजेंद्र कुमार साव काफी लंबे समय से किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे। डॉक्टर ने उसे रेगुलर डायलिसिस कराने की सलाह दी थी। इसी बीच वे अपनी बाइक से मौर्या टॉकीज के आगे शराब भट्ठी के पास पहुंचे और फिर ट्रेन के आगे कूद गए।

          राजेंद्र कुमार साव का ड्राईविंग लाइसेंस

          राजेंद्र कुमार साव का ड्राईविंग लाइसेंस

          गुरुवार सुबह सुपेला पुलिस को जीआरपी ने जानकारी दी कि एक व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा है। सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल स्थित मॉर्चुरी में भिजवाया। परिजनों ने शव की पहचान कर ली है। पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

          घटना स्थल पर मिली मृतक की बाइक

          घटना स्थल पर मिली मृतक की बाइक

          सुपेला पुलिस का कहना है कि मामला सुसाइड का ही है। परिजनों ने भी पूछताछ में यही बात बताई है कि वो लंबी बीमारी से ग्रसित था और उसने इसी से तंग आकर जान दी है।



                    Hot this week

                    रायपुर : विशेष लेख : धुएँ से मुक्ति, स्वच्छ रसोई का उपहार—विष्णु भैया संग सशक्त नारी, खुशहाल परिवार

                    नारायणपुर में उज्ज्वला योजना से संवरती 'महतारियों' की जिंदगी​रायपुर...

                    रायपुर : घायल जवानों से मिले वन मंत्री केदार कश्यप, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

                    अस्पताल पहुंचकर जाना जवानों का हाल, परिजनों को हरसंभव...

                    Related Articles

                    Popular Categories