जांजगीर-चांपा : बजरंग बली की मूर्ति को किया खंडित, मंदिर के आसपास तोड़फोड़, ग्रामीण बोले- 7 दिन के अंदर हो आरोपियों की गिरफ्तारी

          जांजगीर-चांपा: जिले के पोड़ीदलहा पहाड़ में विराजित बजरंगी बली की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया है। मामले की शिकायत ग्रामीणों ने पुलिस से की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि 7 दिन के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

          जानकारी के अनुसार, पोड़ीदलहा पहाड़ के ऊपर 2 साल पहले ग्रामीणों ने भगवान हनुमान की मूर्ति स्थापित की थी। रोजाना श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। मंगलवार की सुबह भी पूजा करने के लिए युवक पहुंचे हुए थे। जहां उन्होंने देखा कि बजरंग बली की मूर्ति को खंडित किया गया है। मूर्ति में लगी आंख को निकाल दिया गया था और आसपास तोड़फोड़ की गई थी।

          बजरंग बली की मूर्ति को खंडित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग।

          बजरंग बली की मूर्ति को खंडित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग।

          ग्रामीणों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

          बुधवार को ग्रामीण मामले की जांच की मांग को लेकर अकलतरा थाना पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि बजरंग बली की मूर्ति को अज्ञात लोगों ने दूसरी बार खंडित किया है। जिससे उनकी आस्था को ठेस पहुंची है। मूर्ति को खंडित कर क्षति पहुंचाई है। इलाके में धार्मिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है। क्षेत्र की जनता के मन में आक्रोश है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि 7 दिन के अंदर कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

          अज्ञात लोगों ने बजरंग बली की मूर्ति को किया खंडित।



                    Hot this week

                    रायपुर : बहनों की तरक्की, परिवार की शान-विष्णु भैया का यही अभियान

                    महतारी वंदन योजना से बढ़ी रक्षाबंधन की खुशी, 30वीं...

                    रायपुर : नवा रायपुर अटल नगर में सेक्टर-12 फेस-2 के आवास निर्माण का होगा शुभारंभ

                    आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़...

                    Related Articles

                    Popular Categories