छत्तीसगढ़ : जादू-टोना के शक में पूर्व सरपंच को काट डाला, जंगल में धारदार हथियार से मारा, शक के आधार पर 3 पकड़े गए

          दंतेवाड़ा: जिले के एक गांव में जादू-टोने के शक में पूर्व सरपंच की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि गांव के ही कुछ ग्रामीणों ने मिलकर धारदार हथियार से वार कर पूर्व सरपंच को मार डाला है। फिलहाल पुलिस शक के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। मामला किरंदुल थाना क्षेत्र का है।

          जानकारी के मुताबिक, हरोली गांव के रहने वाले नंदा की हत्या हुई है। ये इसी गांव का रहने वाला था। एक दिन पहले ये पास के ही एक गांव से रात के समय लौट रहा था। इसी बीच इस इलाके के कुछ लोगों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में इसे घेर लिया, फिर धारदार हथियार से वार कर इसे मार डाला। शव को वहीं छोड़कर भाग निकले।

          रात में की हत्या

          रात में जब नंदा घर नहीं लौटा तो सुबह परिजन इसे ढूंढने के लिए निकले। जंगल में खून से लथपथ लाश मिली। इसके बाद मामले की जानकारी फौरन पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। वहीं पुलिस ने शक के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

          पुलिस जल्द करेगी खुलासा- ASP

          दंतेवाड़ा के ASP आरके एर बर्मन ने बताया कि जल्द ही प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि जादू-टोने के शक में हत्या हुई है। नक्सल घटना नहीं है। आपसी रंजिश में इसे मारा गया है। जांच जारी है। जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।



                    Hot this week

                    रायपुर : निर्माण श्रमिकों के 200 मेधावी बच्चों का होगा सम्मान

                    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना‘...

                    रायपुर : मैनी एनीकट निर्माण कार्य के लिए 71 करोड़ रूपए स्वीकृत

                    रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग...

                    Related Articles

                    Popular Categories