Monday, February 16, 2026

              KORBA : टीईटी व पीपीटी परीक्षा के सफल आयोजन हेतु उड़नदस्ता नियुक्त

              • कन्ट्रोल रूम निर्मित कर कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी

              कोरबा (BCC NEWS 24): व्यापमं द्वारा आयोजित टीईटी व पीपीटी परीक्षा 23 जून 2024 दिन रविवार को दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों के आकस्मिक निरीक्षण हेतु उड़नदस्ता दल नियुक्ति की गई है, जिसके अंतर्गत सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री श्रीकांत कसेर, व्याख्याता शासकीय विद्यालय पड़निया श्री चंद्रेश दूबे, व्याख्याता षासकीय विद्यालय लेमरू श्रीमती रितु श्रीवास्तव, कृषि विस्तार अधिकारी कोरबा श्री पी. एल. मिरेन्द्र, व्याख्याता शासकीय विद्यालय नोनबिर्रा श्री संजीव खाखा, व्याख्याता शासकीय विद्यालय लेमरू श्रीमती रोशनी पटेल, सहायक सांख्यिकी अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोरबा श्री एम. आर. डहरिया, व्याख्याता शासकीय विद्यालय पोड़ी-उपरोड़ा श्रीमती मंजूषा सिंह तंवर एवं व्याख्याता शासकीय विद्यालय बाल्को श्री रेशम दुबे को उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है।

              उक्त परीक्षा के लिए कलेक्टर कार्यालय कोरबा के कक्ष क्रमांक 06 वरिष्ठ लिपिक या परीक्षा शाखा में अस्थायी कंट्रोल रूम स्थापित कर अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी परीक्षा दिवस को प्रातः 9 बजे से परीक्षा समाप्ति तक के लिए लगाई गई है। जिसके अंतर्गत सहायक ग्रेड-03 श्री रतन सिंह छेदाम जिला कार्यालय कोरबा तथा भृत्य श्री सत्येन्द्र सिंह जिला कार्यालय कोरबा की ड्यूटी निर्धारित की गई है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories