रायपुर : मुख्यमंत्री ने संत कबीर साहेब जी की जयंती पर दी शुभकामनाएं

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संत कबीर साहेब जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि कबीर साहेब जी न सिर्फ एक आध्यात्मिक संत थे, बल्कि वे एक समाज सुधारक और युग-प्रवर्तक भी थे। कबीर साहेब ने अपने दोहों और भजनों के माध्यम से समाज को एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया। उनके विचारों ने भारत समेत पूरी दुनिया को प्रभावित किया। सत्य, अहिंसा, दया, करुणा, परोपकार और सामाजिक समरसता के उनके संदेश को छत्तीसगढ़ के लोगों ने भी आत्मसात किया है। कबीरधाम से लेकर दामाखेड़ा तक उनके अनुयायियों ने आज भी उनके विचारों की अलख जगा रखी है। कबीर साहेब जी ने हमेशा सामाजिक कुरीतियों को प्रहार किया और मानवतावादी समाज की रचना के लिए प्रेरित किया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक बने हुए हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

                              कच्ची झोपड़ी से मिला ‘पूर्ण घर’ का सुरक्षित आशियानारायपुर...

                              रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे मकानों पर नगर पंचायत बारसूर सख्त

                              51 हितग्राहियों को नोटिस, सितंबर से पहले निर्माण पूरा...

                              Related Articles

                              Popular Categories