रायपुर : नाबालिग समेत 2 लूटेरे गिरफ्तार, ट्रक ड्राइवर को बचाने आए सुपरवाइजर से भी लूट, व्हील पाना से किया हमला

          RAIPUR: राजधानी रायपुर की पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इन लुटेरों ने पहले ट्रक के ड्राइवर के साथ लूटपाट की। फिर जब सुपरवाइजर उसे बचाने आया तो लुटेरों ने उन्हें भी अपना शिकार बना लिया। इस दौरान आरोपियों ने व्हील पाना से ड्राइवर के साथ जमकर मारपीट भी की। मामला मोवा थाना क्षेत्र का है।

          ड्राइवर चंद्रमा सिंह ने मोवा (पंडरी) थाने में एफआईआर दर्ज कराई है कि वह टाटीबंध चौक के एक कंपनी का ट्रक चलाता है। 19 जून को वह टाटीबंध से मोवा की तरफ आ रहा था। रास्ते में रेक पॉइंट के पास रोड पर एक पेड़ गिरा हुआ था। जिस वजह से सड़क जाम थी। इस दौरान तीन लोग ड्राइवर के केबिन पर घुस गए। उन्होंने ड्राइवर के मोबाइल और 10 हजार कैश को लूट लिया।

          तभी कंपनी का सुपरवाइजर धीरज तंवर वहां पर पहुंचा। लुटेरों ने उसके साथ भी मारपीट करना चालू कर दिया। धीरज जब दौड़कर भागा तो लुटेरों ने उनका पीछा करके लूट लिया। उसके पास करीब 35 हजार कैश थे।

          एक नाबालिग समेत 3 अरेस्ट

          इस मामले में पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की छानबीन की। जिसके बाद खमतराई के रहने वाले विक्रम साहू और पलारी के रहने वाले मनीष साहू को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक नाबालिग भी गिरफ्तार हुआ है। आरोपियों के पास से एक बाइक समेत 11 हजार कैश बरामद किया गया है।



                    Hot this week

                    रायपुर : निर्माण श्रमिकों के 200 मेधावी बच्चों का होगा सम्मान

                    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना‘...

                    रायपुर : शारदा के लिए महतारी वंदन योजना बनी आर्थिक संबल का आधार

                    रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के...

                    रायपुर : बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया की सरकार

                    महतारी वंदन से मिली राशि से सालू खरीदेंगी भाई...

                    रायपुर : विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम

                    किसानों की मेहनत, बहनों की उद्यमशीलता और सुगंधित विष्णुभोग...

                    Related Articles

                    Popular Categories