कोरबा : जन्मदिन मनाकर लौट रहे 2 युवकों की मौत, ओवरब्रिज से 25 फीट नीचे गिरे बाइक सवार, पिकनिक मनाने गए थे

          KORBA: छत्तीसगढ़ के कोरबा में बाइक सवार दो युवक ओवरब्रिज से नीचे गिर गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक युवक का आज जन्मदिन था। दोनों जन्मदिन मना कर घर लौट रहे थे। घटना उरगा थाना क्षेत्र की है।

          युवक ओवरब्रिज से 25 फिट नीचे गिर गए। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। युवकों को जिंदा समझ कर 112 के माध्यम से अस्पताल के भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। युवकों का नाम आकाश (22) और नितेश (26) है, जो पाली पडनिया के रहने वाले हैं।

          जन्मदिन मना कर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

          जन्मदिन मना कर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

          पिकनिक से वापस लौटते वक्त हुआ हादसा

          मृतक के चाचा रूप कुमार कंवर ने बताया कि आकाश का आज जन्मदिन है और वह अपने दोस्तों के साथ भैसमा के पास पिकनिक मनाने गया हुआ था। नितेश और आकाश दोनों ने उनसे घूमने जाने की बात कह कर बाइक मांगी। दोस्तों के साथ पिकनिक से वापस लौट रहे थे।

          कोरबा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत।

          कोरबा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत।

          फोन पर परिजनों को मिली जानकारी

          भैसमा ओवरब्रिज के पास बाइक तेज रफ्तार में होने के कारण सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई। दोनों ओवरब्रिज से 25 फीट नीचे जा गिरे। फोन पर परिजनों को जानकारी मिली कि 112 की मदद से अस्पताल ले जाया गया है। जहां परिजन मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी हुई।

          बाइक पुल पर ही पड़ी थी, जबकि दोनों युवक पुल से नीचे जा गिरे।

          बाइक पुल पर ही पड़ी थी, जबकि दोनों युवक पुल से नीचे जा गिरे।

          तेज रफ्तार बनी मौत की वजह

          बाइक पुल के ऊपर पड़ी हुई थी, वहीं दोनों नीचे जा गिरे थे। दोनों के सिर पर गंभीर चोट आई। जिस वजह से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी उरगा थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच शुरू की है।



                    Hot this week

                    रायपुर : महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं जुनवानी की बिहान दीदियां

                    रक्षाबंधन पर 6 स्व-सहायता समूहों की महिलाएं बना रहीं...

                    रायपुर : बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया की सरकार

                    महतारी वंदन से मिली राशि से सालू खरीदेंगी भाई...

                    रायपुर : शारदा के लिए महतारी वंदन योजना बनी आर्थिक संबल का आधार

                    रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के...

                    Related Articles

                    Popular Categories