Sunday, February 15, 2026

              छत्तीसगढ़ : 19 साल की युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, भाई ड्यूटी पर और पिता बाहर थे, सहेली ने पंखे से लटकी देखी लाश

              BHILAI: छत्तीसगढ़ के भिलाई में सोमवार की शाम एक युवती ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जब पड़ोसियों ने उसे फंदे पर लटके देखा, तो उसके भाई को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर युवती को सुपेला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, युवती की पहचान आरती राय (19) के रूप में हुई है। उसकी मां की पहले ही मौत हो चुकी है। बड़ी बहन की शादी पावर हाउस जलेबी चौक में हुई है। आरती अपने बड़े भाई और पिता के साथ किराए के मकान में कैंप-1 में रहती थी।

              पंखे पर लटकता वह फंदा जिसके सहारे युवती ने फांसी लगाई है।

              पंखे पर लटकता वह फंदा जिसके सहारे युवती ने फांसी लगाई है।

              पिता बाहर थे, भाई ड्यूटी पर गया था

              बताया जा रहा है कि, आरती के पिता किसी काम से बाहर गए थे। भाई रोज की तरह इंजीनियरिंग पार्क ड्यूटी पर गया था। आरती घर में अकेली थी। शाम करीब 7 बजे उसकी एक सहेली उसे बुलाने गई। उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन ना तो दरवाजा खुला और ना अंदर से आवाज आई। सहेली ने खिड़की से देखा तो आरती रस्सी के सहारे पंखे से लटकी हुई थी।

              आज होगा पोस्टमॉर्टम

              उसकी सहेली ने शोर मचाकर मोहल्ले वालों को बुलाया। उन्होंने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। सूचना मिलने ही आरती का भाई भी पहुंच गया। इसके बाद आरती के शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को उसका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

              वैशाली नगर पुलिस स्टेशन।

              वैशाली नगर पुलिस स्टेशन।

              आत्महत्या का कारण जानने में जुटी पुलिस

              वैशाली नगर पुलिस का कहना है कि, आरती ने खुदकुशी क्यों की इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है। उसके जरिए कारण पता करने की कोशिश की जा रही है।

              फिलहाल परिजनों ने बताया कि आरती कई साल पहले पढ़ाई छोड़ चुकी थी। उसके बाद वो घर का काम देखती थी। घरवालों ने किसी प्रकार के झगड़े, डांटने और लव एंगल की बात से इंकार कर दिया है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories