छत्तीसगढ़ : डांटने पर थप्पड़ जड़ा, तो बड़े भाई को मार डाला, छोटे भाई ने पेट में घुसा दी तलवार; आर-पार होने से गई जान

              सरगुजा: जिले में सोमवार की शाम देरी से घर लौटने पर बड़े भाई ने डांटा और थप्पड़ मारा, तो छोटे भाई ने तलवार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद वो भाग गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना उदयपुर थाना क्षेत्र की है।

              दरअसल, ग्राम सलका के बाजारपारा निवासी बलराम बिंझिया (28) देर तक घूमता रहा और काफी लेट घर पहुंचा। इससे नाराज होकर बड़े भाई चमरू बिंझिया ने उसे जमकर फटकार लगाई। विवाद करने पर चमरू ने बलराम को दो-तीन थप्पड़ जड़ दिया।

              बलराम बिंझिया ने बड़े भाई चमरू के पेट में घुसा दिया तलवार।

              बलराम बिंझिया ने बड़े भाई चमरू के पेट में घुसा दिया तलवार।

              तलवार निकालकर पेट में घुसा दिया

              थप्पड़ मारने से नाराज छोटे ने घर से तलवार निकाल लिया। फिर आंगन में खड़े चमरू के पेट में घुसा दी। तलवार उसके पेट से आर-पार हो गई। वो बेहोश होकर गिर गया। परिजन उसे तत्काल उदयपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

              भाई को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

              घटना के बाद आरोपी भाई मौके से भाग गया। परिजनों ने इसकी शिकायत उदयपुर थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच गांव में छिपे होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी बलराम बिंझिया धर दबोचा। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली विश्वासा बाई की जिंदगी

                              कच्चे घर की मुश्किलों से मिली राहत, अब पक्के...

                              रायपुर : बरसात के पानी के संचयन व भूजल स्तर बढ़ाने वाटर हार्वेस्टिंग आवश्यक

                              रैनवाटर हार्वेस्टिंग व कोरबा क्षेत्र में 2026 स्वच्छ जल...

                              Related Articles

                              Popular Categories