रायपुर : मुख्यमंत्री के निर्देश पर किसानों को सुगमता के साथ खाद-बीज का वितरण

              • अब तक 4145 करोड़ ब्याज मुक्त ऋण का वितरित
              • चालू खरीफ सीजन में किसानों को 7300 करोड़ रूपए ऋण देने का लक्ष्य
              • किसानों को अब तक 4.90 लाख टन खाद का वितरण
              • किसानों को 2.98 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरित

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेश में चालू खरीफ सीजन के लिए किसानों को ज्यादा से ज्यादा सहूलियत पहुंचाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने गत दिनों कृषि विभाग की बैठक लेकर किसानों को उनके मांग के अनुरूप खाद-बीज उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उनकेे निर्देश के परिपालन में किसानों के सहूलियत के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

              सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम के मार्गदर्शन में प्रदेश में किसानों को केसीसी के तहत चालू खरीफ सीजन के लिए 7300 करोड़ रूपए ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है इसके विरूद्ध में 9 लाख 11 हजार 758 किसानों को 4144.72 करोड़ रूपए का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जा चुका है।

              इसी प्रकार किसानों को सुगमता के साथ खाद-बीज का वितरण किया जा रहा है। किसानों की मांग पर 8.60 लाख टन खाद वितरण का लक्ष्य रखा गया है जिसके विरूद्ध किसानों को 4.90 लाख टन रासायनिक खाद का वितरण किया जा चुका है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि में 4.27 लाख टन खाद का वितरण किया गया था।

              अधिकारियों ने बताया कि किसानों को प्रमाणित बीज भी उपलब्ध कराने का सिलसिला जारी है। इस खरीफ सीजन में 4.40 लाख क्विंटल का भण्डारण किया गया है। अब तक 2.98 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज का वितरण किसानों को किया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : जनकल्याणकारी योजनाओं से बदल रही देश और गांवों की तस्वीर – देवांगन

                              विकसित भारत संकल्प सम्मेलन गौरेला में शामिल हुए उद्योग...

                              रायपुर : नीट यूजी 2026 अभ्यर्थियों के लिए सिम्स में 24×7 मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन 9425502353 शुरू

                              विद्यार्थियों को तनावमुक्त रखने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए...

                              ​रायपुर : ​योजनाओं से सुधरा नागरिकों का जीवन स्तर – मंत्री टंक राम वर्मा

                              बलौदाबाजार में तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर शुरू, पहले...

                              Related Articles

                              Popular Categories