छत्तीसगढ़ : बैंक के बाहर लड़की को चाकू से गोद डाला, युवक ने दिनदहाड़े किए 11 वार, फिर रेता गला; किसी ने बचाने का प्रयास नहीं किया

              गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जिले में बुधवार को एक लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। लड़की अपने भाई के साथ बैंक पहुंची थी। इसी दौरान बाहर एक युवक ने उसके पेट में धारदार हथियार (चाकू) से कई वार किए और गला रेत दिया। फिर वहां से भाग निकला। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, झगराखाड़ निवासी रंजना यादव (21) अपने चचेरे भाई के साथ मेन रोड स्थित एक्टिवा से स्टेट बैंक की शाखा में पहुंची थी। रंजना जैसे ही एक्टिवा से उतरी एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचा और उस पर धारदार हथियार से एक के बाद एक कई वार कर दिए। इससे रंजना की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ने उस पर 11 वार किए।

              गौरेला में दिनदहाड़े युवती की चाकू मारकर हत्या। घटना CCTV ने कैद।

              गौरेला में दिनदहाड़े युवती की चाकू मारकर हत्या। घटना CCTV ने कैद।

              नाकेबंदी कर आरोपी की तलाश जारी

              सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। उसने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई है। CCTV फुटेज के आधार पर जिले में नाकाबंदी कर आरोपी की तलाश की जा रही है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि लड़की और आरोपी के बीच करीब 3 मिनट तक बातें होती हैं। इसके बाद युवक चाकू से वार करता है।

              किसी ने लड़की को बचाने का प्रयास नहीं किया

              वारदात के बाद आरोपी ने धारदार हथियार को लड़की के शव के पास ही फेंक दिया। इसके बाद कुछ देर वहीं खड़ा रहा। खास बात यह है कि इस दौरान मेन रोड पर काफी भीड़ थी। युवक को लड़की पर हमला करते हुए लोग देख रहे थे, लेकिन किसी ने भी उसे रोकने की हिम्मत नहीं की।

              आरोपी युवक चेहरे पर कपड़ा बांधकर आया था।

              आरोपी युवक चेहरे पर कपड़ा बांधकर आया था।

              परिजनों ने बताया- मोबाइल को लेकर झगड़ रहा था आरोपी

              लड़की के भाई ने बताया कि, आरोपी युवक लगातार उनका पीछा कर रहा था। बैंक के बाहर पहुंचते ही रंजना से मोबाइल मांगते हुए विवाद करने लगा। रंजना ने उसे मोबाइल दिया और फिर कभी नहीं मिलने की बात कही। तभी युवक ने चाकू निकाल लिया और रंजना पर हमला कर दिया।

              लड़की की छोटी बहन ने बताया कि, रंजना का दुर्गेश नाम के एक लड़के से दोस्ती थी। इसके बाद दुर्गेश ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। उसी ने रंजना को मोबाइल भी दिया था। आरोप है कि दुर्गेश ने ही रंजना की हत्या की है।

              घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गौरेला पुलिस।

              घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गौरेला पुलिस।

              गौरेला का सबसे व्यस्तम इलाका

              इसी जगह पर करीब 14 साल पहले गौरेला के ग्रामीण बैंक के कैशियर की 10 लाख रुपए लूटने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह गौरेला का सबसे व्यस्तम इलाका है। इसके बाद भी यहां पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है।

              दिनदहाड़े हत्या से लोगों में दहशत

              यहां से जाने वाले रास्ते मध्यप्रदेश के अनूपपुर और डिंडोरी की ओर जाते है। अंतरराज्यीय सीमा वाली रोड पर लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद पुलिस ने सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए। अब दिनदहाड़े हत्या की घटना से गौरेला में एक बार फिर दहशत फैल गई है।


                              Hot this week

                              KORBA : सेनेटरी वेस्ट सड़क में फेंकने पर पहली बार लगा संबंधित पर अर्थदण्ड

                              आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के निर्देश पर स्वच्छता के प्रति...

                              रायपुर : नवजीवन की ओर बढ़ते कदम

                              आत्मसमर्पण से आत्मनिर्भरता: सुकमा में युवाओं को मिली नए...

                              Related Articles

                              Popular Categories