रायपुर : सियान जतन कार्यक्रम से राज्य के वृद्धजनों को मिल रहा है लाभ

              • सप्ताह के प्रति गुरूवार को निःशुल्क पंजीयन, उपचार एवं औषधि वितरण
              • अब तक 12.85 लाख से अधिक वृद्धजन हो चुके हैं लाभांवित

              रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना “सियान जतन क्लीनिक” के तहत आयुष विभाग द्वारा वृद्धजनों (60 वर्ष) का सप्ताह के प्रति गुरूवार को निःशुल्क पंजीयन, उपचार औषधि वितरण किया जा रहा है। साथ ही पंचकर्म चिकित्सा की आवश्यकता वाले वृद्धजन को पंचकर्म चिकित्सा की सुविधा दी जा रही है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष काढ़ा का वितरण किया जा रहा है। वृद्धजनों को स्वस्थ रहने के तौर तरीके बताने का काम आयुष चिकित्सकों के द्वारा निरंतर किया जा रहा है। और इसके अच्छे परिणाम भी लोगों को प्राप्त हो रहें हैं। यह योजना राज्य के समस्त 1174 आयुष संस्थाओं में संचालित है। इस तहत अद्यावधि 12.85 लाख से अधिक वृद्धजन लाभान्वित हुए हैं।

              योजना के यह पहल समाज में वृद्धजनों की महत्ता को प्रतिपादित करते हुए, उनको बेहतर उपचार और स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। आयुष विभाग छत्तीसगढ़ के द्वारा “सियान जतन क्लीनिक” के माध्यम से वृद्धजनों को बेहतर आयुष सेवायें मिल रही हैं। वृद्धजनों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए प्रारंभ किये गये “सियान जतन क्लीनिक” को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिल रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : कानाहर्राल पेन करसाद जातरा में शामिल हुए वन मंत्री केदार कश्यप

                              बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और आस्था का दिखा...

                              रायपुर : महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका को मिल रही नई दिशा

                              स्व-सहायता समूहों के जरिए आत्मनिर्भर बन रहीं ग्रामीण महिलाएं,...

                              रायपुर : कमल विहार में 259 रो-हाऊस परियोजना को मिली नई रफ्तार

                              जून 2026 तक 259 मकानों का निर्माण चरणबद्ध रूप...

                              रायपुर : मंत्री दयाल दास बघेल ने बाल वैज्ञानिक सृष्टि और पीयूष को किया सम्मानित

                              मांडल राष्ट्रीय विज्ञान मेला दिल्ली के लिए चयनितरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories