रायपुर : सिर पर डंडा मारकर कहा- आज तुझे खून से नहलाएंगे, नशे में आरोपियों ने युवक को पीटा, फिर जमकर की गाली-गलौज

          इस मामले में आरंग थाना पुलिस आगे की कार्यवाई कर रही है।

          RAIPUR: रायपुर में एक युवक के साथ शराबियों ने जमकर मारपीट की है। आरोपियों ने गाली-गलौज कर युवक के सिर पर डंडा भी मारा। मारपीट के दौरान आरोपियों से धमकी देते हुए खून से नहला देने की बात की। इसके बाद युवक के परिवार के लोगों ने बीच-बचाव कर युवक की जान बचाई। मामले में आरंग पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है।

          पवन पारधी ने पुलिस को बताया कि कलई रोड के पास रहता है। बुधवार की रात 9 बजे के करीब वह घर में खाना खाकर अपनी पत्नी के साथ बाहर बैठा हुआ था। इस दौरान मोहल्ले के रहने वाले मिथुन पारधी और हेमंत पारधी नशे की हालत में आए। उन्होंने पुराने विवाद को लेकर पवन के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

          डंडे से सिर में मारा

          इस दौरान शराबियों ने युवक के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे उसे चोट आ गई। आरोपी मारपीट के दौरान युवक को धमकी देते हुए खून से नहला देने की बात कह रहे थे। कुछ देर बाद युवक के परिवार वालों ने बीच-बचाव कर झगड़े को शांत कराया। इस मामले में आरंग थाना पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।



                    Hot this week

                    Related Articles

                    Popular Categories