रायपुर : मकान मालिक के बेटे ने युवती से किया रेप, किराए के मकान में रहती थी दो बहनें, आरोपी को भेजा गया जेल

              आरोपी मनीष सेन (32) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

              RAIPUR: राजधानी रायपुर में मकान मालिक के बेटे ने अपनी किराएदार युवती के साथ रेप किया है। इस मामले में पुलिस में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके खिलाफ रेप और छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।

              पुलिस के मुताबिक, आरोपी मनीष सेन की मां का गुढ़ियारी इलाके में घर है। जहां उन्होंने दो बहनों को कमरा किराए से दिया है। 25 जून की दोपहर आरोपी ने देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है। तो वह मौका देखकर जबरन घर में घुस गया। घर पर पीड़िता अकेले थी। जिसका आरोपी ने फायदा उठा लिया।

              इस घटना के बाद पीड़िता ने अपने घर वालों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद गुढ़ियारी पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया। साथ ही आरोपी मनीष सेन (32) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुशासन तिहार ने बदली कौशिल्या बाई की जिंदगी

                              साय सरकार की योजनाओं से मिला पक्का आशियाना, अब...

                              रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली हिरमन बाई के परिवार की जिंदगी

                              कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक का सफरअब सुरक्षित...

                              Related Articles

                              Popular Categories