Sunday, February 15, 2026

              कोरबा : बीच चौराहे पर महिला का हंगामा, पेचकस लेकर युवक को दौड़ाया, मकान पर कब्जे को लेकर चल रहा विवाद

              KORBA: छत्तीसगढ़ के कोरबा में बीच चौराहे पर महिला ने जमकर हंगामा किया। महिला युवक को मारने के लिए हाथ में पेचकस लेकर दौड़ा दिया। इस दौरान युवक महिला से जान बचाकर भागता रहा। पीड़ित ने अपने मोबाइल में घटना का वीडियो बना लिया।

              दरअसल, कोरबा में शारदा विहार स्थित अटल आवास के एक मकान में कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव जारी है। किराएदार के रूप में रह रही महिला और मकान मालिक के बीच विवाद चल रहा है। मकान पर कब्जा पाने के लिए महिला TP नगर स्थित मकान मालिक के दुकान पहुंच गई और बीच चौराहे पर जमकर हंगामा किया।

              पेचकस लेकर युवक को दौड़ाया

              इतना ही नहीं महिला हाथों में पेचकस लेकर मकान मालिक को काफी दूर तक दौड़ाया। युवक ने अपने मोबाइल से महिला का वीडियो बना लिया। इसके बाद मामला पुलिस के पास जा पहुंचा। मामले की शिकायत CSEB पुलिस से की गई है।

              कोरबा में महिला ने पेचकस लेकर युवक पर किया हमला।

              कोरबा में महिला ने पेचकस लेकर युवक पर किया हमला।

              महिला ने पहले भी किया था हंगामा

              मकान पर कब्जे को लेकर महिला का विवाद मकान मालिक से काफी पुराना है। महिला मकान खाली नहीं करना चाहती। जिसे लेकर महिला ने मानिकपुर चौकी में भी बवाल किया था। खुद के उपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास भी किया था, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था। जेल से बाहर आकर महिला फिर उसी तरह की हरकतें कर रही है।

              पीड़ित ने कहा- महिला ने किया मकान पर कब्जा

              पीड़ित लक्ष्मण जायसवाल ने बताया कि शारदा विहार अटल आवास में उसके मकान पर मनजीत कौर नाम की महिला ने कब्जा किया है। इस मामले में शिकायत पर मानिकपुर पुलिस ने कार्रवाई भी की थी। फिर से महिला उसके दुकान पहुंची और पेचकस से हमला करने की कोशिश की।

              पुलिस मामले की जांच में जुटी

              CSEB चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आगे मामले की जांच की जा रही है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories