Sunday, February 15, 2026

              कोरबा : पानी मांगा तो पिता को मार डाला, बेटे ने हाथापाई के बाद गला घोंटा, पड़ोसियों से कहा- खाट से नीचे गिर गए

              KORBA: कोरबा में 22 साल के बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। सिर्फ पानी मांगने की बात पर विवाद हुआ और बेटे को इतना गुस्सा आया कि उसने हाथापाई करने के बाद गला घोंट कर मार डाला। इसके बाद उसने अपने पड़ोसियों को गुमराह भी किया।

              जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना इलाके के पटेलपारा में 45 साल का असीम दास अपने परिवार के साथ रहता था। असीम की पत्नी पुष्पा दास और बेटी नीतू दास गुरुवार सुबह कुछ काम से बाहर गए हुए थे। घर पर असीम दास और उसका 22 साल का बेटा आकाश ही था।

              शराब पीने का आदी था असीम

              बताया जा रहा है कि पिता असीम को शराब पीने की लत थी। घर पर शराब पीकर वह सामने रूम में बिस्तर पर सोया हुआ था। इस दौरान उसने अपने बेटे से पानी मांगा बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई होने के बाद आकाश ने पिता को गला घोंट कर मार दिया। वहीं पड़ोसियों ने बताया कि, बेटा भी शराब पीता था।

              खाट से गिरने का किया बहाना

              मारपीट और गला घोंटने से असीम की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसका बेटा आकाश घबरा गया और अपने आप को बचाने के लिए वह पड़ोसियों के पास गया और कहने लगा कि, पापा खाट से नीचे गिर गए हैं। पड़ोसी घर पहुंचे और उसे जिला मेडिकल कॉलेज लेकर गए जहां डॉक्टर ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया।

              बेटे आकाश को कोरबा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

              बेटे आकाश को कोरबा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

              पुलिस ने सुलझाया केस

              डॉक्टर्स को मामला संदिग्ध लगा जिसके बाद जिला मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने ही इसकी सूचना जिला अस्पताल चौकी पुलिस को दी। यहां से कोतवाली थाना पुलिस को जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी। घर में खून के छींटे दिखे जिसके बाद बेटे से पूछताछ की गई तो वह घबरा गया और उसने पिता की हत्या करना कबूल कर लिया। तत्काल पुलिस ने आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories