Chhattisgarh : महिला का मर्डर, रेप की भी आशंका, घर से 50 मीटर दूर खेत में मिला शव; हत्या का संदेही हिरासत में

          सरगुजा: जिले के उडुमकेला में 25 वर्षीय महिला का शव गुरूवार को खेत में मिला है। उसकी हत्या कर शव को घर से करीब 50 मीटर दूर खेत में फेंक दिया गया। महिला के साथ रेप किए जाने की भी आशंका है। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त मिले हैं। पुलिस ने संदेही को हिरासत में लिया है। घटना सीतापुर थानाक्षेत्र की है।

          जानकारी के मुताबिक, उडुमकेला निवासी महिला का शव गुरूवार दोपहर घर से करीब 50 मीटर दूर खेत में पड़ा मिला। सूचना पर सीतापुर टीआई भरतलाल साहू के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। महिला के चेहरे एवं सिर पर पत्थर से कई बार वार कर उसकी हत्या की गई है। सूचना पर फारेंसिक एक्सपर्ट कुलदीप कुजुर मौके पर पहुंचे।

          घटनास्थल पर जांच करते फारेंसिक एक्सपर्ट एवं पुलिस अधिकारी

          घटनास्थल पर जांच करते फारेंसिक एक्सपर्ट एवं पुलिस अधिकारी

          पति था बाहर, पड़ोस में पी थी शराब
          पुलिस जांच में पता चला कि महिला का पति बुधवार को अन्य ग्रामीणों के साथ तेलाईधार काम करने गया था। शाम को मूसलाधार बारिश के कारण वह घर नहीं लौटा। मृतका देर शाम पड़ोसी के घर गई, जहां कुछ लोग शराब पी रहे थे। वह भी शराब पीने के लिए बैठ गई।

          शराब पीने के बाद वह रात को वह वहीं सो गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। पुलिस ने शाम को शव को पंचनामा पश्चात् पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव को पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह किया गया।

          संदेही पुलिस हिरासत में
          पुलिस ने मामले में संहेहियों की खोजबीन शुरू की। शक के दायरे में आए उन सभी से पूछताछ की गई जो महिला के पड़ोस में उसके साथ शराब पी रहे थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद संदेही रघु माझी (40) निवासी आमापारा को हिरासत में मिला। रघु माझी के घर से खून से सने कपड़े भी बरामद किया गया है। अन्य तीन संदेहियों को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया है।

          सीतापुर पुलिस कर रही है मामले की जांच

          सीतापुर पुलिस कर रही है मामले की जांच

          बाड़ी में की हत्या, शव को उठाकर फेंका
          पुलिस पूछताछ में पता चला कि रघु माझी ने भी महिला के पड़ोस में उसके साथ शराब पी एवं बाहर आ गया। बातचीत में पता चल गया था कि उसका पति घर नहीं लौटा है। वह रात को उसके बाहर आने का इंतजार कर रहा था। देर रात तक वह नहीं लौटी तो वह महिला के पास पहुंचा एवं उसे उठाकर कहा कि चलो मैं तुम्हे घर पहुंचा देता हूं।

          महिला ने उसके साथ जाने से मना कर दिया, लेकिन वह बाथरूम के लिए पीछे बाड़ी की ओर गई, वहां संदेही रघु माझी पहुंच गया एवं उसने महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने विरोध किया तो संदेही ने उसपर हमला कर दिया। महिला के चेहरे एवं सिर पर वार से वह गिर गई।

          रेप करने के बाद शव को फेंका
          बताया गया है कि संदेही रघु माझी ने महिला के साथ रेप किया। आशंका है कि तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। उसने महिला के शव को घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर खेत के गड्ढे में फेंक दिया। पुलिस ने संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने घटना कारित करना स्वीकार किया।

          देर रात घटना स्थल पहुंचे एसपी
          मामले की जानकारी मिलने पर सरगुजा एसपी योगेश पटेल रात 8.30 बजे सीतापुर थाने पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली एवं संदेही से भी पूछताछ की। एसपी देर रात मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा मामले का खुलासा आज कर दिया जाएगा।

          पिता की हत्या के आरोप में था जेल में बंद
          पुलिस द्वारा गिरफ्तार संदेही रघु माझी तीन वर्ष पूर्व पिता की हत्या के आरोप में जेल में निरूद्ध था। करीब तीन माह पूर्व ही वह जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। वह अपने ससुराल आमापारा में रह रहा था। पुलिस आरोपी के संबंध में जानकारी एकत्र कर रही है।



                    Hot this week

                    रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की

                    स्वीकृत सड़कों का निर्माण समय-सीमा में पूरा करने और...

                    रायपुर : 24 अगस्त को छिंदगढ़ में लगेगा मेगा आयुष्मान कैंप

                    186 टीमें संभालेंगी मोर्चा, सुबह 8 बजे से रात...

                    Related Articles

                    Popular Categories