छत्तीसगढ़ : महिला टीचर से लूट, हाथ से पर्स छीनकर भागे बदमाश, 6 लाख के सोने के गहने और कैश पार

              छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में महिला टीचर से लूट।

              कोंडागांव : जिले में बदमाश महिला शिक्षक से पर्स छीनकर फरार हो गए। महिला के पर्स में 6 लाख के सोने के गहने और 10 से 12 हजार कैश समेत जरूरी दस्तावेज थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

              पुलिस का कहना है जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। CCTV फुटेज निकाले जा रहे हैं।

              हाथ में रखा पर्स छीनकर भागे बदमाश

              पीड़िता का नाम रेखा ठाकुर है। महिला के भाई अक्षत ठाकुर ने बताया कि रेखा ठाकुर टूटे हुए चेन को बनाने घर से पैदल निकली थी। जैसे ही वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने पहुंची, पीछे से दो व्यक्ति पहुंचे और हाथ में रखा पर्स छीनकर भाग गए।

              सोने के जेवर और नकदी पार

              महिला कुछ समझ पाती उससे पहले ही लुटेरे भाग निकले। पीड़िता के मुताबिक पर्स में लगभग 6 तोला सोने के आभूषण, नकदी, पासबुक और अन्य जरूरी दस्तावेज रखे थे। वह दुकानदारों के रुपए देने और सोने के चैन और अंगूठी को ठीक कराने बाजार गई थी।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories