कोरबा : 04 से 07 जुलाई तक होगा चावल उत्सव का आयोजन…

          • शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में नवीनीकृत राशन कार्डो का होगा वितरण

          कोरबा (BCC NEWS 24): शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप 04 जुलाई से 07 जुलाई तक जिले व नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में चावल उत्सव का आयोजन किया जाएगा। चावल उत्सव के दौरान शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में नवीनीकृत राशन कार्डो का वितरण भी वार्ड पार्षदों, जनप्रतिनिधियों के माध्यम से किया जाएगा।

          शासन द्वारा प्रतिमाह चावल उत्सव आयोजित करने के दिशा निर्देशों के तहत कोरबा जिले में कलेक्टर श्री अजीत बसंत के मार्गदर्शन में चावल उत्सव का आयोजन  किया जाएगा। 04 जुलाई से 07 जुलाई तक आयोजित होने जा रहे चावल उत्सव के दौरान कोरबा जिले एवं नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र की शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में वार्ड पार्षदों, जनप्रतिनिधियों के माध्यम से नवीनीकृत राशन कार्डो का वितरण भी किया जाएगा। आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश पर निगम के अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा ने नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में चावल उत्सव मनाए जाने के संबंध में निगम के सभी जोन के जोन उप प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे खाद्य विभाग से समन्वय स्थापित कर चावल उत्सव के आयोजन एवं नवीनीकृत राशन कार्डो के वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित कराएं।



                    Hot this week

                    रायपुर : विशेष लेख : धुएँ से मुक्ति, स्वच्छ रसोई का उपहार—विष्णु भैया संग सशक्त नारी, खुशहाल परिवार

                    नारायणपुर में उज्ज्वला योजना से संवरती 'महतारियों' की जिंदगी​रायपुर...

                    रायपुर : जांजगीर-चांपा के शासकीय स्कूलों में बनेंगे 79 बालिका शौचालय

                    ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ की भावना के अनुरूप बेटियों की...

                    Related Articles

                    Popular Categories