रायपुर : पति नहीं है बच्चा भी साथ नहीं रहता, कैंसर से पीड़ित उर्मिला ने मदद के लिए किया आग्रह

              • मुख्यमंत्री ने विशेष स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत उर्मिला को राहत पहुंचाने दिए निर्देश

              रायपुर: मुख्यमंत्री जनदर्शन में आज ग्राम परसा विकासखंड मालखरौदा, सक्ती जिले से मितानीन उर्मिला देवी आई। उन्होंने अपनी समस्या मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि मेरे पति नहीं है। बच्चा भी साथ नहीं रहता। कैंसर से पीड़ित हूं। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत उर्मिला देवी की मदद करने के निर्देश दिए।

              जनदर्शन में मोतीलाल पटेल अपनी 5 साल की बिटिया डॉली को लेकर पहुंचे। डोली को थैलेसीमिया की समस्या है और हर 20 दिन में खून लगता है। श्री पटेल ने मुख्यमंत्री से इलाज में सहायता की मांग की। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को डॉली के उचित इलाज के लिए निर्देश दिए।


                              Hot this week

                              ​रायपुर : नारायणपुर के एकलव्य रचेंगे नई दिल्ली में इतिहास

                              जोनल राष्ट्रीय युवा संसद में छत्तीसगढ़ उपविजेता8 बच्चों का...

                              Related Articles

                              Popular Categories