बिलासपुर : SDM साहब का 3 दिन में उपस्थित होने का अल्टीमेटम, पटवारी पर भड़के, बिना सूचना 10 साल से गायब है

              बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां तखतपुर तहसील में कार्यरत एक पटवारी बीते 10 साल से बिना किसी सूचना के नदारद था. एसडीएम को जब इस बात की खबर मिली तो वह भड़क उठे और आरोपी पटवारी को उपस्थिति के लिए अल्टीमेटम देकर कार्रवाई करने की बात कही है.

              एसडीएम ने बताया कि तहसील तखतपुर में कार्यरत पटवारी राजेश सिंह 4 अगस्त 2013 से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित है. जिन्हें 3 दिन के भीतर एसडीएम कार्यालय में उपस्थित होने कहा गया है. उपस्थित नहीं होने की स्थिति में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियत 07 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी.


                              Hot this week

                              रायपुर : 211 वाहिनी सीआरपीएफ द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन

                              विभिन्न स्थानों पर होगा ध्वज वितरण और भव्य रैलीरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories