रायगढ़ : बस स्टैंड की दुकान में लगी आग, मचा हड़कंप, शॉर्ट सर्किट की आशंका; भारी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

              रायगढ़। बस स्टैंड में ड्रीम गर्लं कलेक्शन के नाम से संचालित दुकान में आज सुबह 9 बजे के आसपास दुकान से धुंआ बाहर आ रहा था। जब तक दुकानदार सुबह दुकान खोलने आता और उसे इस घटना की जानकारी होती तब तक धुंआ आग में तब्दील हो गई। आग की लपटे दुकान में फैल गई।

              इस इलाके में अक्सर भीड़ रहती है। सुबह के समय होने के कारण चहलकदमी कम थी। बस स्टैंड में मौजूद दुकान में इस तरह की घटना को देखकर लोग सकते में आ गए। स्थानीय दुकानदारों का हुजूम मौके पर उमड़ गया। दुकान संचालक को पूरे घटना के बारे मव जानकारी देते हुए आग को बुझाने का प्रयास कर दमकल विभाग को सूचित किए। ततपश्चात नगर पंचायत की दमकल वाहन मौके पर आई।

              जिस बुझाने के लिए पुलिस प्रशासन एवं नगर पंचायत की टीम जुट गई। जहां भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं आग का लपटे इतनी तेज थी की बगल के मोबाईल दुकान को भी अपने चपेट में ले लिया। बारिश के मौसम में यह आगजनी से लोगो मे हड़कंप मचाकर रख दिया। वहीं,आगजनी शाट सर्किट से लगने की आशंका दुकानदार तथा स्थानीय लोग जता रहे है। फिलहाल पुलिस पहुंचकर आगे की जांच कार्यवाही में जुटी हुई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                              अंधाधुंध रासायनिक खाद से बढ़ रहा कैंसर का खतरासारंगढ़-बिलाईगढ़...

                              रायपुर : जेसीबी समेत नौ वाहन जब्त

                              खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन का मामलारायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories