KORBA : जुराली में कुएं में चार ग्रामीणों की मौत पर सांसद ज्योत्सना महंत ने शोक जताया

          कोरबा (BCC NEWS 24): लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जुराली डिपरापारा में शुक्रवार को कुएं में चार ग्रामीणों की आकस्मिक मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना जाहिर की है। सांसद ने कहा है कि यह घटना काफी हृदय विदारक है जिसमें पिता को बचाने के लिए पुत्री की भी जान चली गई। एक अन्य रिश्तेदार व पड़ोसी ने भी इनके जीवन की रक्षा के लिए अपनी जान गंवा दी। सांसद ने पूरे मामले की जानकारी कलेक्टर से लेते हुए पीडि़त परिवारों को उचित राहत पहुंचाने के लिए निर्देशित किया। सांसद ने सक्ती जिले के ग्राम किकिरदा में पिता और दो पुत्रों सहित पांच लोगों की भी कुएं में हुई मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। सांसद ने समस्त ग्रामवासियों से अपील की है कि पुराने और गहरे कुएं में उतरने का जोखिम न उठाएं।



                    Hot this week

                    रायपुर : 24 अगस्त को छिंदगढ़ में लगेगा मेगा आयुष्मान कैंप

                    186 टीमें संभालेंगी मोर्चा, सुबह 8 बजे से रात...

                    रायपुर : महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति – मुख्यमंत्री साय

                    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्रकार निशा द्विवेदी की...

                    रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की

                    स्वीकृत सड़कों का निर्माण समय-सीमा में पूरा करने और...

                    Related Articles

                    Popular Categories