रायपुर : रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 8 जुलाई को स्वर्णप्राशन

          रायपुर: रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 8 जुलाई को रायपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाएगा। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाता है। चिकित्सालय के कौमारभृत्य बाल रोग विभाग में सवेरे नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक इसका सेवन कराया जाता है। यह औषधि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, श्वसन संबंधी एवं अन्य रोगों से रक्षा करने के साथ ही एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ाने में अत्यंत लाभकारी है। यह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में भी मदद करता है।

          शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में बच्चों के लिए स्वर्णप्राशन का आयोजन किया जाता है। स्वर्णप्राशन हर महीने की पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को पिलाई जाने वाली औषधि है। इस साल 8 जुलाई के साथ ही अन्य पुष्य नक्षत्र तिथियों 3 अगस्त, 30 अगस्त, 26 सितम्बर, 24 अक्टूबर, 20 नवम्बर और 18 दिसम्बर को भी स्वर्णप्राशन कराया जाएगा।



                    Hot this week

                    रायपुर : बहनों की तरक्की, परिवार की शान-विष्णु भैया का यही अभियान

                    महतारी वंदन योजना से बढ़ी रक्षाबंधन की खुशी, 30वीं...

                    रायपुर : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति

                    प्रमुख अभियंता कार्यालय द्वारा पदस्थापना आदेश जारी, 15 दिनों...

                    रायपुर : महतारी वंदन से मिला संबल, बिहान ने दी सपनों को उड़ान

                    30 किस्तों ने मजबूत किया भरोसा, खेत संवारा, बीज...

                    Related Articles

                    Popular Categories