CG : दो दिनों से लापता महिला की कुएं में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

        दुर्ग। जिले के सिरना भाठा गांव में पिछले दो दिनों से गायब एक महिला की कुएं में लाश मिली है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरफ की टीम की मदद से महिला के शव को कुएं से बाहर निकाला गया. पलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

        जानकारी के अनुसार, यह मामला धमधा थाना क्षेत्र के सिरना भाठा का है. 45 वर्षीय महिला गीता गौरैया दो दिनों से घर से लापता थी जिसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी गई थी. वहीं एक घरेलू कुएं में महिला की लाश मिली है. बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी और शराब पीने की आदी थी. परिजनों को आशंका है कि शराब के नशे में वह फिसलकर कुएं में गिर गई होगी.

        परिजनों के अनुसार दो दिन पहले गीता शराब के नशे में घर से निकली थी. बुधवार की शाम जब परिजनों ने उसका शव कुएं में देखा तो इसकी सूचना धमधा थाना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी. एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पहुंचकर कड़ी मशक्क्त के बाद लगभग 40 फिट गहरे कुएं से महिला के शव को बाहर निकाला. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.



                Hot this week

                रायपुर : आरसीसी नालियों और सीसी रोड के लिए 1.48 करोड़ मंजूर

                उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद स्वीकृति...

                रायपुर : संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय NSS पुरस्कार

                सरगुजा संभाग ने लहराया सफलता का परचमरायपुर (BCC NEWS...

                KORBA : आपके घर का पुराना खिलौना, किसी बच्चे की नई मुस्कान बन सकता है

                बच्चों में साझा करने और संवेदनशीलता की भावना जगाने...

                रायपुर : जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता – मंत्री राजेश अग्रवाल

                नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में जनदर्शन, दूर-दराज से...

                Related Articles

                Popular Categories