कोरबा : करंट लगने से मासूम बच्ची की मौत, खेलते-खेलते तार की चपेट में आई, परिवार सदमे में; मां-बाप की थी इकलौती

          कोरबा। करंट लगने से तीन साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घर के अंदर खेल रही बच्ची बिजली मीटर से निकले तार की चपेट में आ गई। हाथ में करंट लगने के बाद तार पेट में जा गिरा। इससे उसके हाथ-पेट जल गए। घटना रजगामार चौकी के केसला गांव की है।

          बताया जा रहा है कि मूल रूप से बिहार के सहरसा जिले की रहने वाले महेश दास अभी केसला गांव में किराए के मकान लेकर निवासरत है और रोजी मजदूरी का काम कर रहा हैं। शुक्रवार को महेश काम पर गया था। उसकी पत्नी घर पर काम कर रही थी। इस दौरान बेटी अंजली घर के अंदर खेल रही थी, तभी अचानक कमरे में लगे बिजली मीटर से निकले तार की चपेट में आ गई।

          जब मां कमरे के अंदर पहुंची, तो बच्ची को गिरा देख चीख-पुकार मचाने लगी। अस्पताल ले जाने पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अंजली उनकी इकलौती बेटी थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने बताया कि, जिला मेडिकल कालेज से मिले मेमो के आधार पर स्वजनों के बयान दर्ज किए गए हैं।



                    Hot this week

                    रायपुर : बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया की सरकार

                    महतारी वंदन से मिली राशि से सालू खरीदेंगी भाई...

                    रायपुर : शारदा के लिए महतारी वंदन योजना बनी आर्थिक संबल का आधार

                    रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के...

                    रायपुर : निर्माण श्रमिकों के 200 मेधावी बच्चों का होगा सम्मान

                    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना‘...

                    Related Articles

                    Popular Categories