CG : बिजली तार के चपेट में आने से युवक की मौत, खेत में लगी अपनी मोटर को देखने गया था

              बालोद: अर्जुंदा तहसील से महज 3 किलोमीटर की दूरी में बसे ग्राम पंचायत कांदुल में बिजली की तार के संपर्क में आने से प्रहलाद साहू पिता स्व. भगवानदास साहू उम्र 40 वर्ष की मौत हो गई।

              बिजली पोल से थ्री फेस कनेक्शन को अपने हाथों से उठाकर नाले की ओर जा रहा था

              जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 7 से 8 बजे के आसपास प्रहलाद साहू निवासी कांदुल अपना खेत देखने के लिए गया था। खेत से लगे नाले में उसने पनडुब्बी मोटर लगाया था, जिसे वह देखने गया। वह बिजली पोल से थ्री फेस कनेक्शन को अपने हाथों से उठाकर नाले की ओर जा रहा था। इसी बीच खराब वायर से करंट आने से उसकी मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पहुंचने के बाद मर्ग कायम करते हुए शव का पंचनामा कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए गुंडरदेही रवाना किया।

              बिजली वायर पूरी तरह जर्जर हो गया था

              विजली विभाग के जेई करपाल साहब ने कहा कि बिजली पोल से जो थ्री फेस कनेक्शन लिया गया था, उसका वायर पूरी तरह से जर्जर हो गया था और कई जगहों पर टेप लगा हुआ था। वायर व जीआई लोहे की तार एक दूसरे में चिपके हुए थे, जिसके चलते लोहे के तार में करंट की सप्लाई हो रही थी। उसके संपर्क में आने से करंट लगा है।


                              Hot this week

                              रायपुर : हरी खाद से कम होगी लागत और बढ़ेगी पैदावार

                              रायपुर (BCC NEWS 24): बढ़ती खेती लागत और घटती...

                              KORBA : ‘‘डॉ. खूबचंद बघेल, कृषक रत्न पुरस्कार‘‘ हेतु आवेदन 31 जुलाई तक आमंत्रित

                              कोरबा (BCC NEWS 24): संचालनालय कृषि रायपुर द्वारा वर्ष...

                              Related Articles

                              Popular Categories