छत्तीसगढ़ : छोटे बेटे ने फावड़े से पीट-पीटकर पिता को उतारा मौत के घाट, बीच-बचाव करने आए बड़े भाई पर भी किया हमला, गिरफ्तार

          गरियाबंद: नशे में धुत्त एक युवक ने बीती रात फावड़ा मारकर पिता को मौत के घाट उतार दिया। बड़े भाई पर भी जानलेवा हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बीएनएस की धारा 103 के तहत जेल भेज दिया है।

          मिली जानकारी के अनुसार, घटना जौंदी गांव की है। यहां रहने वाला 30 साल का इंद्र कुमार साहू उर्फ रिंकू आदतन शराबी है। आए दिन शराब पीकर घर में हंगामा किया करता था। सोमवार की रात किसी बात को लेकर उसका घर में झगड़ा हो गया। तैश में आकर उसने पास ही रखे फावड़े से अपने पिता कमलनारायण साहू (63) पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पैसे को लेकर बाप-बेटे के बीच विवाद हुआ था।

          बड़े भाई पर भी हमला

          बीच-बचाव में आए बड़े भाई रेखराज साहू (32) पर भी हमला कर दिया। उसे भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवापारा सीएचसी भेजा है। वहीं घायल रेखराज को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की रिपार्ट पर पुलिस ने तत्काल आरोपी को धरदबोचा। उससे हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया फावड़ा भी जब्त कर लिया गया है।



                    Hot this week

                    रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ

                    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों को अब निःशुल्क रेतरायपुर...

                    रायपुर : जशपुर में बनेगा फुटबॉल स्टेडियम, राज्य शासन ने मंजूर किए 5.49 करोड़

                    करीब 4 एकड़ में बनेगा सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम, क्षेत्र की...

                    Related Articles

                    Popular Categories