छत्तीसगढ़ : भिलाई के शिवम हाईटेक में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट से घटना होने की आशंका

              दुर्ग. भिलाई के शिवम हाईटेक में भीषण आग लगने से करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है. आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है. दमकल की पांच गाड़ियां आग बुझाने में लगी है.

              यह घटना जामुल थाना क्षेत्र की है. फैक्ट्री में रखे टाइटेनियम धातु में भीषण आग लगी है. शिवम हाईटेक कंपनी विदेश से इंपोर्ट कर बीएसपी को टाइटेनियम सप्लाई करती है. आग लगने का कारण अज्ञात है. पुलिस मामले की जांच कर रही. बताया जा रहा कि इस घटना में कंपनी के संचालक को करोड़ों का नुकसान हुआ है.


                              Hot this week

                              रायपुर : राजस्व निरीक्षक और पटवारी निलंबित

                              फसल क्षति मुआवजा निर्धारण में लापरवाही बरतने का मामला रायपुर...

                              रायपुर : जिले के दूरस्थ गांव चिंगनार में लगा जनसमस्या निवारण शिविर

                              ग्रामीणों को मिला शासकीय योजनाओं का लाभसांसद और विधायक...

                              Related Articles

                              Popular Categories