KORBA : विधानसभा घेराव को लेकर 19 को दोपहर 12 बजे कांग्रेस कार्यालय कोरबा में बैठक

              कोरबा (BCC NEWS 24): प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर 24 जुलाई 2024 बुधवार को दोपहर 1 बजे राजधानी रायपुर में विधानसभा घेराव कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम प्रभारी बनाए गये है। कोरबा जिले के लिए मनोज गुप्ता को प्रभारी नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम प्रभारी मनोज गुप्ता के आव्हान पर दिनॉक 19 जुलाई 2024 दिन शुक्रवार को दोपहर 12 बजे टी पी नगर कांग्रेस कार्यालय में बैठक रखी गई है।

              बैठक में सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक फुलसिंह राठिया, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, मोहित केरकेट्टा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। वही जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल एवं श्रीमती सपना चौहान ने जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवादल, इंटक, ब्लॉक, जोन, सेक्टर, बूथ कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों सहित मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों को समय पर उपस्थित होने आग्रह किया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ

                              मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया उद्घाटनग्रामीण उपभोक्ताओं को मिलेगी...

                              Related Articles

                              Popular Categories