KORBA : राष्ट्रीय व राजकीय राजमार्गों में मवेशियों के जमावड़े को रोकने हेतु ग्रामीणों को दी जा रही समझाइश

              • पंचायत स्तर पर मवेशियों के व्यवस्थापन हेतु दी जा रही समझाइश

              कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में जिले के राष्ट्रीय एवं राजकीय राजमार्ग में मवेशियों के जमावड़े को रोकने हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सभा के माध्यम से  चरवाहा संगोष्ठी सह जागरूकता बैठक लेकर प्रभावी उपाय अपनाने का आग्रह किया जा रहा है। इस संबंध में आज उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एस. पी. सिंह द्वारा पाली विकासखण्ड के ग्राम पंचायत, चैतमा में ग्राम सभा आयोजित कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सरपंच सहित ग्रामीणों की बैठक लेकर मवेशियों के राजमार्गों में जमावड़े को रोकने की दिशा में सकारात्मक प्रयास करने एवं पंचायत स्तर पर ही पशुओं के व्यवस्थापन करने का अनुरोध किया गया। जिससे राजमार्ग में होने वाली दुर्घटनाओं से मवेशियों को सुरक्षित रखा जा सके।


                              Hot this week

                              रायपुर : रैंप योजना से सुकमा के उद्यमियों को मिली डिजिटल कारोबार की नई दिशा

                              डिजिटल इंटीग्रेशन कार्यक्रम में 100 उद्यमियों ने सीखे ऑनलाइन...

                              Related Articles

                              Popular Categories