KORBA : कल बुधवार शाम को एवं परसो गुरूवार को कोरबा शहर में जल आपूर्ति रहेगी बाधित

        • मुख्य पाईप लाईन के हैडर में तकनीकी त्रुटि आ जाने के कारण निगम द्वारा किया जा रहा मरम्मत कार्य

        कोरबा (BCC NEWS 24): कोरबा शहर के टी.पी.नगर, कोसाबाड़ी, कोरबा एवं रविशंकर नगर जोन अंतर्गत कल बुधवार को शाम के समय एवं परसो गुरूवार को सुबह-शाम जल आपूर्ति नहीं की जा सकेगी, मुख्य पाईप लाईन के हैडर में तकनीकी त्रुटि आ जाने के कारण निगम द्वारा मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है, मरम्मत कार्य पूर्ण कर शुक्रवार से पुनः नियमित जलापूर्ति की जा सकेगी।

        नगर पालिक निगम कोरबा के जल प्रदाय विभाग के सहायक अभियंता श्री राकेश मसीह ने बताया कि निगम के कोहड़िया स्थित जल उपचार संयंत्र के 32 एम.एल.डी. क्लीयर वाटर पम्प हाउस में मुख्य पाईप लाईन के हैडर में तकनीकी त्रुटि आ गई है, जिसका त्वरित मरम्मत कार्य निगम द्वारा कराया जा रहा है, परिणाम स्वरूप कल बुधवार को शाम के समय एवं परसो गुरूवार को सुबह-शाम निगम के उक्त चारों जोन अंतर्गत जलापूर्ति बाधित रहेगी। उन्होने बताया कि मरम्मत का कार्य तेजी के साथ कराया जा रहा है तथा मरम्मत कार्य पूर्ण कर शुक्रवार से पुनः नियमित जलापूर्ति की जा सकेगी। 



                Hot this week

                रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पंचपारा में विद्यार्थियों की प्रतिभा को सराहा

                विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने...

                रायपुर : रिफॉर्म उत्सव एवं राजभाषा हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन समारोह आयोजित

                रायपुर (BCC NEWS 24): भा.कृ.अनु.प -राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन...

                रायपुर : गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

                श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने पौधे रोपकर दिया पर्यावरण...

                Related Articles

                Popular Categories