छत्तीसगढ़ : सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बंगले के बाहर कई साल पुराना पेड़ गिरा, चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला घायल

        रायपुर. राजधानी रायपुर में लगातार दो दिनों से बारिश हो रही है. बारिश के चलते आज वीआईपी इलाके शंकर नगर के मुख्य मार्ग में सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बंगले के सामने कई साल पुराना पेड़ धराशाई हो गया. इस घटना में एक स्कूटी सवार महिला पेड़ की चपेट में आने से घायल हो गई और 2 अन्य दो पहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए. घायल महिला को पुलिस और स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला का उपचार जारी है.

        वहीं विशाल पेड़ गिरने से शंकर नगर मुख्य मार्ग में काफी समय तक लंबा जाम लगा रहा. मौके पर पहुंची सिविल लाईन थाना पुलिस और स्थानीय लोगों ने जेसीबी की मदद से पेड़ को रास्ते से हटाया, जिससे आवाजाही शुरू हो सकी.



                Hot this week

                रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पंचपारा में विद्यार्थियों की प्रतिभा को सराहा

                विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने...

                रायपुर : रिफॉर्म उत्सव एवं राजभाषा हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन समारोह आयोजित

                रायपुर (BCC NEWS 24): भा.कृ.अनु.प -राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन...

                रायपुर : गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

                श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने पौधे रोपकर दिया पर्यावरण...

                Related Articles

                Popular Categories