छत्तीसगढ़ : जिला शिक्षा अधिकारी की बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर 5 कर्मचारियों को सस्पेंड किया

        जगदलपुर। बस्तर जिले में शिक्षा विभाग ने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की है. जिसमें 5 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है. यह निलंबन कार्रवाई कलेक्टर विजय दयाराम के निर्देश पर की गई है

        दरअसल, हाल ही में बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम ने बस्तर विकास खंड का दौरा किया था. जिसके बाद कलेक्टर ने काम में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए थे. कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबन की कार्रवाई करते हुए बस्तर ब्लॉक के 4 सहायक ग्रेड और 1 सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही बस्तर, तोकापाल और बास्तानार के सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी (ABEO) को मूल संस्था भेजने के निर्देश भी दे दिए हैं. शासन के निर्देश के तहत गैर शिक्षकीय कार्य कर रहे (ABEO) पर यह कार्रवाई की गई है.



                Hot this week

                रायपुर : एनआईबीएसएम में गांधी जयंती पर स्वच्छता पखवाड़े का समापन एवं सफाई मित्रों का सम्मान

                रायपुर (BCC NEWS 24): भा.कृ.अनु.प-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान,...

                रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पंचपारा में विद्यार्थियों की प्रतिभा को सराहा

                विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने...

                रायपुर : गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

                श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने पौधे रोपकर दिया पर्यावरण...

                Related Articles

                Popular Categories