CG : 2 युवकों से लूटपाट, तीन बदमाशों ने मिलकर दिया वारदात को अंजाम; बाइक, मोबाइल और कैश लूटकर हुए फरार, पुलिस ने 2 आरोपी को पकड़ा

              जगदलपुर. भानपुरी के आमाबाल जा रहे 2 युवकों से लूटपाट का मामला सामने आया है. 3 लुटेरों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है. पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

              जानकारी के मुताबिक, युवकों ने सम्राट ढाबा में रुक कर चाय पिया, जिसके बाद वे वहां से निकल गए. आरोपियों ने दोनों युवकों का पीछा किया और मौका मिलते ही रोककर डरा धमका कर बाइक, मोबाइल और 3 हजार रुपए कैश लूटकर फरार हो गए. लूट की जानकारी युवक ने भानपुरी थाने में दी. शिकायत के बाद भानपुरी पुलिस मामले की जांच में जुटी.

              सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने 2 आरोपियों को धर दबोचा. कड़ी पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कया. दोनों आरोपियों से लूट की रकम, बाइक और मोबाइल जब्त किया गया है. वहीं एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.


                              Hot this week

                              रायपुर : ढोलकल ट्रैकिंग रूट का हुआ लोकार्पण

                              दंतेवाड़ा में पर्यटन विकास और स्थानीय रोजगार को मिलेगा...

                              रायपुर : पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती से भेंट कर वनमंत्री केदार कश्यप ने किया सम्मानित

                              जनजातीय संस्कृति संरक्षण और महिला सशक्तिकरण में योगदान को...

                              रायपुर : मीडिया प्रोफेशनल्स के लिए जीवन को संतुलित करने का सशक्त माध्यम है योग – कुलपति प्रो. मनोज दयाल

                              कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर...

                              Related Articles

                              Popular Categories