छत्तीसगढ़ : मासूम की मौत पर एक्शन, लापरवाही बरतने पर आंगनबाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता सस्पेंड, जिला महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी ने की कार्रवाई

        बालोद. जिले के ग्राम भेड़ी में आंगनबाड़ी गए मासूम नैतिक के नाले में बह जाने और 20 घंटे बाद शव बरामद होने जाने के मामले में जिला महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की है. लापरवाही बरतने वाले आंगनबाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. वहीं जिला प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की गई है, जो पूरे मामले की जांच कर 3 दिन के भीतर प्रशासन को जांच रिपोर्ट सौंपेंगे.

        बता दें कि 3 वर्षीय नैतिक सिन्हा पिता वासुदेव सिन्हा आंगनबाड़ी गया था. इस दौरान वह नाले में बह गया. घटना की सूचना मिलते ही डौंडीलोहारा टीआई लक्ष्मी जयसवाल और पुलिस की टीम मासूम बालक को ढूंढने में लगी थी. 20 घंटे बाद 3 साल के मासूम बच्चे का शव गांव से 3 किलोमीटर दूर खेत में मिला. इस घटना के बाद परिजनो का रो-रो कर हुरा बुरा हाल है.



                Hot this week

                रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ की 25वीं वार्षिक आमसभा संपन्न

                किसानों के हित, पारदर्शिता एवं सहकारिता को मजबूत करने...

                रायपुर : रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

                पुराने कागजी रिकॉर्ड होंगे डिजिटल, RDA की हर संपत्ति...

                Related Articles

                Popular Categories