रायपुर: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर छत्तीसगढ़ को मिली सौगात, अब बिलासपुर से दिल्ली चलेगी वंदे भारत, 10 घंटे में पूरा होगा सफर

              रायपुर। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब बिलासपुर से दिल्ली तक चलेगी. केंद्रीय राज्य मंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर बिलासपुर से दिल्ली तक सीधी वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग की थी. जिसके बाद सोमवार को रेल बजट में इसका प्रावधान किया गया है.

              जानकारी के अनुसार शुरुआत में सीटिंग वंदे भारत के बाद स्लीपर वन्दे भारत चलाने की योजना बनाई गई है. बिलासपुर से हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत की शुरुआत होने से छत्तीसगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा. बिलासपुर से दिल्ली का सफर 10 घंटे में तय होगा. अभी तक रेल मार्ग से दिल्ली जाने में करीब 18-20 घंटे का सफर तय करना पड़ता है लेकिन वंदे भारत की शुरुआत से यात्रियों के 8 से 10 घंटे बचेंगे.

              बिलासपुर वासियों ने दी सांसद को बधाई

              केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के इस प्रयास के बाद क्षेत्र वासियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के साथ सांसद तोखन साहू को भी बधाई दी है.


                              Hot this week

                              KORBA : बदली जिंदगी, बढ़ा आत्मविश्वासः रजनी उइके बनीं ‘लखपति दीदी

                              पोल्ट्री फार्म, फोटो कॉपी एवं चॉइस सेंटर से साकार...

                              रायपुर : खेती में डिजिटल क्रांति की नई उड़ान

                              एग्रीस्टेक परियोजना से किसानों को तकनीकी ताकत, छत्तीसगढ़ को...

                              Related Articles

                              Popular Categories