रायपुर : आबकारी टीम ने पकड़ा 2.9 किलो गांजा

        रायपुर: रायगढ़ जिले के आबकारी टीम ने पुटकापुरी में जागेश्वर चौहान के रिहायशी मकान के पूजा घर से 2 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया है। आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती रागिनी नायक दक्षिण वृत्त रायगढ़ को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पुटकापुरी निवासी जागेश्वर चौहान ने अपने रिहायशी मकान में गांजा विक्रय के लिए रखा है। पुटकापुरी पहुंच कर आबकारी टीम ने मकान की तलाशी ली तो पूजा कमरे से अलग-अलग झिल्लियो में भरा कुल 2 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद मिला। आरोपी जागेश्वर चौहान के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे जेल भेज दिया गया है। आबकारी की दबिश टीम में मुख्य आरक्षक राधेगोविन्द पाण्डेय, आरक्षक लाल सिंह कंवर भी शामिल थे।



                Hot this week

                रायपुर : शतरंज की बिसात पर भारत का डबल धमाका, ओपन में रजत और महिला वर्ग में कांस्य पदक

                46वें FIDE चेस ओलंपियाड में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन, वित्त...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता श्रमदान

                विश्व पर्यटन दिवस पर कर्मघोगेश्वर, अमृतधारा, सीतामढी, चांगदेवी सहित...

                Related Articles

                Popular Categories