छत्तीसगढ़ : महिला ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में देवरानी की प्रताड़ना और पति के दूसरी औरत से अवैध संबंध का जिक्र; दोनों को बताया अपनी मौत का जिम्मेदार

              सूरजपुर: जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत जरही में एक महिला ने अपने मायके में परिजन को व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट भेजने के बाद घर में फांसी लगा ली। सुसाइड नोट में मृतका ने 2 महिलाओं को अपनी मौत का कारण बताया है। सुसाइड नोट में उसने देवरानी द्वारा प्रताडि़त करने तथा पति का एक अन्य महिला के साथ अवैध संबंध की बात लिखी गई है। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।

              लक्ष्मी सिंह पति अवधेश प्रताप सिंह निवासी नगर पंचायत जरही ने एसईसीएल के श्रमिक कॉलोनी ऊर्जा नगर के क्वार्टर में फांसी लगाकर जान दे दी। लक्ष्मी सिंह का विवाह नगर पंचायत जरही के अवधेश प्रताप सिंह के साथ 12 वर्ष पहले हुआ था, इनके एक पुत्र-पुत्री हैं।

              CG commits suicide

              सोमवार की शाम को लगभग 6 से 7 बजे के बीच लक्ष्मी ने बच्चों को पैसे देकर बाहर भेजा और अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भटगांव पुलिस ने पहुंचकर जांच की।

              रात हो जाने के कारण शव को एसईसीएल अस्पताल के मरच्यूरी में रखा गया। मंगलवार को मृतका के घर वालों के पहुंचने पर उनकी उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम कराकर सौंप दिया गया।

              देवरानी करती थी प्रताडि़त, पति के थे महिला से अवैध संबंध

              मामले में मृतका के परिजन ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि मृतका को देवरानी द्वारा प्रताडि़त किया जाता था। वहीं मृतका के पति का एक अन्य महिला के साथ संबंध था, इस कारण भी वह काफी परेशान रहती थी।

              CG commits suicide

              मृतका के परिजन ने आरोप लगाया है कि उसने आत्महत्या करने से पहले हमें व्हाट्सएप के माध्यम से सुसाइड नोट का फोटो भेजा था।

              CG commits suicide

              फोन किया तो आत्महत्या की पता चली बात

              मायके वालों ने बताया कि मोबाइल पर सुसाइड नोट देखने के बाद जब ससुराल में फोन से संपर्क किया गया तो पता चला कि लक्ष्मी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। परिजन ने मामले में पुलिस से दोषियों पर एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं एसडीओपी रितेश चौधरी ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ

                              मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया उद्घाटनग्रामीण उपभोक्ताओं को मिलेगी...

                              रायपुर : आर.टी.ई. के तहत प्रवेश न देने वाले निजी विद्यालयों की मान्यता होगी रद्द

                              आर.टी.ई. प्रतिपूर्ति राशि दूसरे राज्यों से बेहतर रायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories