रायपुर : पेरिस ओलंपिक में देश के लिए तीसरा पदक लाने पर मुख्यमंत्री साय ने दी स्वप्निल कुसाले को बधाई

              रायपुर: पेरिस ओलंपिक में देश के लिए तीसरा पदक लाने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वप्निल कुसाले को हार्दिक बधाई दी है। स्वप्निल ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में आज कांस्य पदक जीता। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि स्वप्निल ने बिल्कुल सही निशाना साधते हुए ब्रांज मेडल जीत लिया। उनकी कड़ी मेहनत और एकाग्रता का सार्थक परिणाम पेरिस में सामने आया। देश को उन पर गर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से पेरिस ओलंपिक खेलों में हमारे निशानेबाजों ने विजय से शानदार आगाज किया है उससे पूरा देश आह्लादित है। हम छत्तीसगढ़ के लोगों की ओर से भारतीय ओलंपिक दल को हार्दिक बधाई देते हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर विशेष आयोजन

                              जांजगीर चांपा प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी...

                              रायपुर : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी

                              जांजगीर-चांपा जिले के 1.20 लाख से अधिक किसानों के...

                              Related Articles

                              Popular Categories