छत्तीसगढ़ : गाज गिरने से 5 लड़कियां झुलसी, खेत में रोपा लगाने के दौरान हुआ हादसा, जिला अस्पताल में इलाज जारी

        जशपुर। जिले के सोगड़ा गांव में खेत में धान की रोपा लगा रही 5 लड़कियां आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं. इस घटना में सभी पांचों लड़कियां झुलस गईं. घटना के बाद सभी को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

        जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम सोगड़ा गांव में बारिश के बीच पांच लड़कियां खेत में धान की रोपाई कर रही थीं. इस दौरान अचानक आकाशीय गाज गिरी, जिससे सभी लड़कियां झुलस गईं. सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया. फिलहाल, सभी घायलों की स्थिति सामान्य है.



                Hot this week

                रायपुर : विश्व पर्यटन दिवस पर ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट प्लेस-2026’ का आयोजन

                छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता श्रमदान

                विश्व पर्यटन दिवस पर कर्मघोगेश्वर, अमृतधारा, सीतामढी, चांगदेवी सहित...

                Related Articles

                Popular Categories